टनकपुर (चंपावत)। पीएसी के तैराक दल ने शारदा में डूब रही पीलीभीत जिले के गोहनिया थाना सुनगढ़ी निवासी राजेश कुमार सोनकर की दस वर्षीय बेटी पलक सोनकर को डूबने से बचा लिया। राजेश कुमार पत्नी और बच्चों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया था।
देवी मां के दर्शन के बाद एवं बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जाने से पहले वे शारदा घाट में नहाने गए। इसी दौरान पलक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगी। उसे डूबता देख परिजनों एवं वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने शोर मचाया तो घाट पर तैनात पीएसी की 31वीं वाहिनी के तैराक दल के जवानों ने नदी में छलांग लगा दी और उसे बचा लिया। तैराक दल में राजेंद्र सिंह ढेक, महेेेंद्र सिंह, गुड्डू कुमार, मुकेश कुमार, भुवन उपाध्याय शामिल थे। ब्यूरो