फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में उठी सड़क, बिजली और पानी की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। माह के पहले मंगलवार को बाराकोट तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें सड़क, बिजली, पानी से संबंधित 23 शिकायतें दर्ज की गई। अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही विकास योजना के बारे में भी जानकारियां दी गई।
विज्ञापन


वहां ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, एसडीएम लोहाघाट आरसी गौतम, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, बीडीओ पूरन सिंह रावत, डीपीआरओ सुरेश बैनी, जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या, महाप्रबंधक उद्योग जीबी जोशी, एसडीओ वन मनोहर सेमिया, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक चंद्र जोशी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शिकायतकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें