लोहाघाट (चंपावत)।
डिग्री कालेज खेल मैदान में डाली गई मिट्टी को बेतरतीब ढंग से फैलाने व मैदान में पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं किए जाने से रायनगर चौड़ी के लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। मैदान का सारा गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा है। लोगों ने महाविद्यालय प्रशासन से पानी की निकासी के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात को हुई बारिश से मैदान के निचले हिस्से में रहने वाले प्रेमबल्लभ कापड़ी के घर में अचानक मैदान का सारा मलबा पानी के साथ घुस गया। पूरा परिवार रात भर मलबे व पानी से बचाव के उपाय में जुटा रहा। आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने जैसे तैसे घर को साफ किया गया।
चंद्रा देवी, ग्राम प्रधान विमला देवी, बीडीसी सदस्य भैरव दत्त राय, अमित राय, गौरव कापड़ी, गोलू राय, सुरेश चन्द्र राय, नंदा बल्लभ, प्रकाश राय आदि का कहना है कि महाविद्यालय प्रशासन ने मैदान का समतलीकरण तो कर दिया, मगर बरसात के पानी के लिए कोई निकासी नाली नहीं बनाई। जिससे मैदान का सारा पानी लोगों के घरों और गांव में घुस रहा है।