फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन कटने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय की नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन कटने से बच गया। पालिका ने बिजली बकाए का भुगतान कर दिया है। हालांकि जिले की तीन अन्य नगर पंचायत लोहाघाट, बनबसा और नगर पालिका टनकपुर की स्ट्रीट लाइटों पर अब भी तलवार लटक रही है। बुधवार तक बकाए का भुगतान नहीं होने पर बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार को कनेक्शन काटने की बात कही है।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि बिजली विभाग को 5.99 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। उपखंड अधिकारी विकास भारती ने बकाएदारों द्वारा बुधवार तक बकाया भुगतान नहीं करने पर स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काटने की बात कही है। उधर लधिया घाटी के मंगललेख में सात, मछियाड़ में नौ, रीठा में एक और भिंगराड़ा में तीन व्यक्तिगत कनेक्शन भुगतान नहीं करने पर काट दिए हैं।

बकाया वसूली को लेकर धड़ाधड़ काटे जा रहे कनेक्शन
लोहाघाट (चंपावत)। विद्युत विभाग ने विद्युत बिलों के लंबे समय से भुगतान न करने वाले सरकारी संस्थानों के धड़ाधड़ विद्युत संयोजन काटने शुरू कर दिए हैं। लोहाघाट के अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी ने बताया कि विद्युत बिलों का भुगतान न करने वाले सीएचसी लोहाघाट, पीएचसी पाटी, पशु चिकित्सालय लोहाघाट, पाटी, नरसिंहडांडा, खेतीखान, युवा भवन, बीएसएनएल पाटी, लोहाघाट, लोनिवि गेस्ट हाउस पाटी के कनेक्शन काटे गए थे।
विज्ञापन


सभी विभागों द्वारा विद्युत बिलों का भुगतान जमा करने के बाद उन्हें पुन: जोड़ दिया गया है। इधर बाराकोट के अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि बिलों का भुगतान न करने वाले पटवारी चौकी रौंसाल, पुल्ला, कोलीढेक, ढेरनाथ, बाराकोट, बर्दाखान, रैघांव, एएनएन सेंटर रौंसाल, चमदेवल, सिमलखेत, बर्दाखान, वल्सों, बापरू, रेगडू, आयुर्वेदिक अस्पताल कर्णकरायत, दिगालीचौड़, मडलक, पशुचिकित्सालय खतेड़ा, चमदेवल, दूरदर्शन टावर देवीधार, मृदा परीक्षण लैब कोलीढेक के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें