फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड या भूख से मौत पर जिम्मेदार होंगे राजस्व कर्मी:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। सर्द मौसम, भूख से किसी की भी मौत होने पर संबंधित क्षेत्र के राजस्व कर्मी को कसूरवार मानते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। राजस्व अधिकारियों की बैठक में डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने जरूरतमंदों को रैनबसेरा उपलब्ध कराने, कंबल देने के साथ ही सभी जगहों पर लगातार अलाव जलाने के निर्देश दिए।

कहा कि आवास, भोजन की समस्या से जूझ रहे जिले के 18 वर्ष से कम उम्र के अनाथ बच्चे, परित्यक्ता, विधवा बुजुर्ग लोगों को पूरी शिद्दत के साथ चिह्नित किए जाएं। संवेदनशील, मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखते हुए ऐसे लोगों की तहसीलवार सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि ऐसे लोगों के लिए विद्यालय, रैनबसेरा, भोजन आदि की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाथ बच्चों, परित्यक्ता, विधवा, बुजुर्गों की संपत्ति पर कब्जा जमाएं लोगों को चिह्नित करने के साथ संपत्ति वापस दिलाने के लिए कदम उठाने को कहा गया। बैठक में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, पाटी की निर्मला बिष्ट, लोहाघाट के एसडीएम आरसी गौतम, तहसीलदार नीलू चावला, तमाम राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें