फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी:1670 लोगों को मिला तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। बुजुर्ग माधवी देवी के लिए पेंशन ही जिंदगी की गुजर-बसर का सहारा है। लेकिन अप्रैल से उन्हें पेंशन के रूप में एक भी रुपया नहीं मिला। आधार कार्ड नहीं होने से उनकी पेंशन रोक दी गई। यह हाल सिर्फ एक माधवी देवी का नहीं है, बल्कि जिले में 1670 पेंशनर्स पात्रता के बावजूद पेंशन को तरस रहे है। अलबत्ता अब 2018 का साल उनके लिए राहतभरी खबर लेकर आया है। उनकी रुकी हुई पेंशन उन्हें मिल जाएगी। बस उन्हें 31 मार्च तक अपना आधार जमा कराना होगा।

चंपावत जिले में समाज कल्याण विभाग के जरिए कुल 21477 लोगों को चार अलग-अलग (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग व किसान) श्रेणी की पेंशन मिलती है। मगर अप्रैल 2017 से इनमें से 1670 लोगों को पेंशन नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह इन लोगों द्वारा आधार नंबर को विभाग को नहीं देना रहा। पेंशन नहीं मिलने से ये लोग आर्थिक किल्लत झेल रहे थे। बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को तो सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही थी। काफी लोगों के लिए पेंशन की एक हजार रुपये मासिक की यह राशि दो जून का सहारा थी। अलबत्ता अब इन लोगों की बंद पेंशन शुरू कर दी गई है। शासन द्वारा जारी पत्र विभाग को मिल गया है।
विज्ञापन


आधार नहीं बनने वालों की अलग सूची बनेगी
समाज कल्याण विभाग से किसी भी श्रेणी की पेंशन लेनेे वालों के आधार नंबर की गहन जांच भी कराई जा रही है। औचक जांच के लिए उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा जा रहा है। इसके अलावा किसी भी वजह से जिन लोगों के आधार बनाने के लिए बायोमैट्रिक नहीं लिए जा पा रहे हैं, ऐसे लोगों की सूची भी निदेशालय भेजी जाएगी। ऐसे लोगों के लिए वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे।

पहाड़ में आधार कार्ड बनाने का केंद्र नहीं
आधार की अनिवार्यता के बावजूद जिले के समूचे पर्वतीय हिस्से में आधार कार्ड बनाने का एक भी केंद्र नहीं है। इसके चलते पाटी, बाराकोट, लोहाघाट व चंपावत विकासखंड के लोगों को दिक्कत हो रही है। जिले में एकमात्र आधार कार्ड बनाने का केंद्र मैदानी क्षेत्र बनबसा में है। पहाड़ के लोगों को बनबसा आधार कार्ड बनाने जाने पर लंबी लाइन के साथ ही कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कोट
आधार लिंक बढ़ाने की अंतिम तिथि 31 मार्च करने के आदेश के बाद शासन ने आधार नंबर के चलते वंचित पेंशनधारियों की राशि निर्गत करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुपालन में ऐसे पेंशनधारियों का एरियर बनाया जा रहा है। इसी महीने ऐसे लोगों को पेंशन की राशि बैंक खाते के माध्यम से मिल जाएगी।
आरसी तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, चंपावत।

इतने लोग लाभांवित होंगे
पेंशन की श्रेणी कुल पेंशनर्स लाभान्वित होने वालों की संख्या
वृद्धावस्था 12852 791
विधवा 5269 326
दिव्यांग 2038 130
किसान 1318 423
कुल योग 21477 1670
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें