फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सोमवार से यहां मिनी स्टेडियम में अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मुकाबला मिनि स्टेडियम ने जीता। टूर्नामेंट का उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने किया। आयोजन कमेटी के सदस्य अविनाश कुमार ने बताया कि उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को यहां मिनी स्टेडियम में अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला बनबसा स्टेडियम और चकरपुर इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर बनबसा स्टेडियम ने निर्धारित 16 ओवरों में 139 रन बनाए। टीम के लिए सर्वाधिक 38 रन अंकित पंत, 35 रन नवीन ने बनाए। चकरपुर इलेवन के बालर गौरव ने दो विकेट लिए। जवाब में चकरपुर इलेवन की टीम 10 ओवरों में 72 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए सर्वाधिक 32 रनों का योगदान बॉबी ने दिया। स्टेडियम की ओर से बॉलर नवीन चंद ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। सुरेश सामंत, दीपक चंद निर्णायक, दीपक जोशी स्कोरर रहे। इस दौरान आयोजन कमेटी सदस्य अविनाश कुमार, नितीश चंद रजवार, अरुण गोस्वामी, पारस चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें