फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहित दंपति से संकल्प पत्र भराए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम चलाकर राज्यपाल पुरस्कार विजेता शिक्षक रवीश पचौली लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अभियान के तहत 50 से अधिक नव विवाहित जोड़ों को जागरूक करते हुए बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए संकल्प पत्र भरवा चुके हैं। शनिवार को भटियूड़ा निवासी नंदकिशोर एवं चंपा देवी की पुत्री सुमन और गहतोड़ा के पंकज के विवाह के अवसर पर लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जानकारी देते हुए नव विवाहित दंपति से संकल्प पत्र भरवाया गया।
विज्ञापन


शिक्षक पचौली ने बताया कि बेटियों की लगातार कम हो रही संख्या समाज के लिए चिंता का विषय है। इसके चलते ही उन्होंने 2016 से बेटी बचाओ का संकल्प पत्र भरवाने का क्रम शुरू किया था। पचौली अब तक 50 से अधिक नव दंपतियों को संकल्प पत्र भरवा चुके है। उनके द्वारा गांव-घरों में शादी - समारोह में जाकर शपथ पत्र भरवाकर भावी पीढ़ी को जागृत करने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मौजूद जीवन चंद्र, हीराबल्लभ, खीमानंद, बसंती देवी आदि ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिये संजीवनी का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें