चंपावत। जिला मुख्यालय में ठंड की दस्तक के साथ ही बाजार में गरम कपड़ों की खरीददारी भी शुरू हो गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों द्वारा ऊनी कपड़ों के साथ ही जैकेट, टोपी, मफलर, दस्तानों की खरीद की जा रही है।
रेडीमेड वस्त्र विक्रेता रमेश डिक्टिया का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही गरम कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। दूसरी ओर वन निगम के टालों में भी जलौनी लकड़ी की मांग भी बढ़ गई है।
एक सप्ताह से पाला गिरने से ठंड में इजाफा
चंपावत। नवंबर माह के दूसरे पखवाड़े से मौसम में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसके अलावा बीते एक सप्ताह से रात में पाला गिरने से भी ठंड में इजाफा हो गया है। शाम होते ही लोग आग सेंकने लग गए हैं। रात्रि में बाहर खुले में रखा गया पानी जम जा रहा है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अलबत्ता दिन के समय में चटख धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है।