फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ पदाधिकारियों ने थाने में ज्ञापन देकर नेपाल और आसपास क्षेत्रों से चोरी छुपे हो रही पशु तस्करी पर अंकुश लगाने की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष शिखर चंद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कार्यवाहक थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। कहा कि क्षेत्र में चोरी छुपे पशु तस्करी हो रही है।
विज्ञापन


रात में तस्कर नेपाल से गाय, भैंस और बछड़े लाकर भारत के कई स्थानों पर ले जाते हैं। कहा कि जल्द पशु तस्करी पर रोक नहीं लगी तो छात्रसंघ युवाओं के साथ आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि विपिन भट्ट, कोषाध्यक्ष अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें