फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्राथमिक स्कूल से शुरू होगा एमआर टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को खसरा रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान 30 अक्तूबर से शुरू होगा। पहले दिन जिले के 16 विद्यालयों में टीकाकरण होगा। डीएम डॉ.अहमद इकबाल चंपावत प्राथमिक विद्यालय में अभियान की शुरुआत करेंगे। रविवार को हुई तैयारी बैठक में डीएम ने एक माह तक चलने वाले अभियान में सभी 69369 बच्चों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण करने की हिदायत दी। कहा कि अभियान में लापरवाही होने पर कार्यवाही की जाएगी। आपदा न्यूनीकरण प्रकोष्ठ में स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण कक्ष बनाएगा। संबंधित विभागों में समन्वय के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग लेने को कहा गया।

एक माह तक चलने वाले अभियान के तहत शुरुआत के दो सप्ताह में जिले के सभी स्कूलों में टीकाकरण होगा। इसके बाद तीसरे सप्ताह दूर-दराज के बच्चों को एएनएम द्वारा चिन्हित शिविर में टीका लगाया जाएगा। जबकि चौथे व अंतिम सप्ताह में अति दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल टीम टीकाकरण करेगी। दाहिने हाथ में टीका लगने के बाद बाये हाथ के अंगूठे पर स्याही का निशान लगेगा। टीकाकरण के दिन संबंधित स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ अभियान की शुरुआत बड़ी कक्षाओं से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण के दिन स्कूलों में कुपोषण, स्वास्थ्य, सफाई विषय पर चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं कराने, पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों की सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंपने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी डॉ.रश्मि पंत के संचालन में हुई बैठक में सीएमओ डॉ.एमएस बोरा ने बताया कि अभियान की तैयारियां पूरी की ली गई हैं। बैठक में एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, अनिल गर्ब्याल, रमेश गौतम, सीडीओ एसएस बिष्ट, सीएमएस डॉ.आरके जोशी, डॉ.केसी ठाकुर, डॉ.मंजीत सिंह, डॉ.आभाष, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी बीडी पंत, डीपीआरओ सुरेश बेनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें