टनकपुर (चंपावत)। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया, इसमें पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ बांटे। साथ ही स्कूल प्रशासन से व्यक्तित्व विकास से संबंधित कक्षाएं भी संचालित करने का सुझाव दिया।
प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय, प्रबंधक दरबान सिंह करायत, रोहिताश अग्रवाल, गोविंद बल्लभ जोशी, पीसी जोशी, मयंक चतुर्वेदी ने दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ने पूर्व छात्रों से जुड़ने में सहायक वेबसाइट के बारे में जानकारी दी। गौरव जोशी, तपन गड़कोटी, समीर भारद्वाज, डॉ. नवनीत जोशी, पूर्व छात्रा स्नेहा महर ने विद्यालय में व्यक्तित्व विकास से संबंधित कक्षाएं और इंटर के छात्रों के लिए कॅरियर से संबंधित जानकारी के लिए समय-समय पर कक्षाएं संचालित करने का सुझाव दिया। सम्मेलन में पूर्व छात्र केंद्रीय विद्यालय असम के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र तिवारी ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य ने पूर्व छात्रों से विद्यालय हित में सहयोग की अपील के साथ ही आभार जताया।