चंपावत। शहर के अधिकांश एटीएम में रुपये न होने से लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। दिवाली से लेकर शनिवार तक के बैंकों में अवकाश हैं। बैंक अब सोमवार को खुलेंगे। बैंकों के बंद होने से नगदी आहरण का सहारा एटीएम बने हैं, लेकिन शहर अधिकांश एटीएम में पैसा नहीं हैं। जिससे लोग परेशान हैं।
शहर निवासी हरीश चंद्र ने कैनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन बैंक का एटीएम ही काम करने की स्थिति में नहीं था। एसबीआई सहित कई बैंकों के एटीएम में भी कोशिश की, लेकिन रकम नहीं निकली। चंपावत-लोहाघाट के दो दर्जन से अधिक एटीएम में से 19 में रुपये नहीं हैं। इसके चलते शुक्रवार को लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम में भटकते रहे। लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत का कहना है कि दीपावली पर्व के चलते अवकाश को देखते हुए सभी एटीएम में धन डालने के निर्देश दिए गए थे। हो सकता है कि त्योहार के चलते अधिक निकासी की वजह से एटीएम में नगदी न हो।