टनकपुर (चंपावत)। खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शनिवार को विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों के साथ संपन्न हो गई। खिलाड़ियों ने मैदान में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता की देखरेख में हुए अंडर 16 बालिकाओं के मुकाबलों में तनुजा भंडारी ने संजना को पूनम आनंद ने मनीषा विश्वकर्मा को, सुमन बिष्ट ने अंजली को, विनिता भंडारी ने शिवानी मोर्य, निशा ने अराधना, मनीषा बिष्ट ने पूनम कश्यप, अनीता कुंवर ने रेखा, पूजा सक्सेना ने सुमन बिष्ट, रूची ने शिवानी व अनीता ने नेहा विश्वकर्मा को पराजित किया। अंडर 14 आयु वर्ग बालक मुकाबलों में विनीत बिष्ट ने मो. कैफ को, अरबाज अहमद ने नितीन सिंह, राहुल सिंह ने मुकर्रम खान, सागर सिंह ने शुभम रावत, महेश कश्यप ने इंदर राणा, हिमांशु सिंह शेखु ने ललित कांडपाल व मो. रावेज ने आशीष कांडपाल को पराजित किया।
अंडर 16 आयु वर्ग के बालकों के मुकाबलों में नितिन कुमार ने सुनील कुमार को, दीवान राम ने विशाल कुमार को, मनोज राम ने राहुल कुमार, धीरज कुमार ने मोहित चंद, देव कुमार ने सुमित कुमार, निशांत महर ने तोहसीफ खान, शाहीद अली ने अभय, आदर्श कुमार ने आयुष चंद, अर्जुन कश्यप ने किशन बिष्ट व आशीष कुमार ने अंकित सिंह को हराया। निर्णायक मंडल में सुनील पांडेय, हरीश नेगी, दिलदार, अविनाश कुमार, संजय गंगवार, मो.अख्तर खान, मनोज राम व निशा चंद शामिल थे। इस मौके पर वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, चंद्रशेखर ओली, भुवन लाल, प्रकाश सिंह, सुनील जोशी आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।