टनकपुर (चंपावत)। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत दोगाड़ी रेंज की टीम ने छीनीगोठ वन चौकी परिसर में गोष्ठी आयोजित कर ग्रामीणों को वन्यजीवों एवं वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। आमबाग की प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में ग्रामीणों ने आश्वस्त किया कि वे वन्यजीवों एवं वनों की सुरक्षा में सहयोग देंगे।
गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी मुकुल कुमार, उप वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी, वन दरोगा हरीश चंद्र कपिल, भूपाल पांडेय, जमन सिंह अधिकारी, वन रक्षक मोहन प्रसाद, सोनी देवी, तुला राम आदि मौजूद थे। इधर, शारदा रेंज ने भी वन विश्राम गृह में गोष्ठी आयोजित कर लोगों को वन्यजीवों एवं वनों के महत्व की जानकारी दी। महात्मा गांधी आदर्श राउप्रावि की प्रधानाध्यापिका कविता पांडेय की अध्यक्षता एवं वन बीट अधिकारी महेश अधिकारी के संचालन में हुई गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार, वन दरोगा हीरा सिंह जीना, सहायक अध्यापक जोगेंद्र चंद, पूरन चंद्र उपाध्याय, अमित रखोलिया, वन रक्षक नंदा बल्लभ कांडपाल, सुधा धुनियाल आदि मौजूद थे।