फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में अजय रावत, मोहित कुमार और पंकज रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में शिक्षा विभाग का जिला स्तरीय शिक्षा और क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया है। विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने दो दिनी समारोह का शुभारंभ किया। सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चंपावत के अजय रावत, पाटी के मोहित कुमार और पुलहिंडोला के पंकज धौनी, बालिका वर्ग में दिगालीचौड़ की पूजा भंडारी, लोहाघाट की अंजलि और खेतीखान की डौली बोहरा, लंबी कूद में चंपावत के राजेश कुमार, पुलहिंडोला के अंकित और चौमेल के चंद्रमोहन पहले तीन स्थानों में रहे। बालिका वर्ग की लंबी कूद में बाराकोट की अंजलि बोहरा, चंपावत की तुलसी राणा और बाराकोट की मनीषा बोहरा, बालकों की त्रिकूद प्रतियोगिता में चंपावत के दीपक महर, किमतोली के सचिन अधिकारी और भजनपुर के ललित उप्रेती पहले तीन स्थान पर रहे।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में बरदाखान के भरत सिंह, बाराकोट के करम सिंह और यूनिवर्सल के विजय कुमार, बालिका वर्ग में सैलानीगोठ की निकिता नाथ, चंपावत की प्रिया सेठी और टनकपुर की आसकान पहले तीन स्थान पर रही। त्रिकूद में मुडियानी के योगेश बोहरा, सिप्टी के रवींद्र महर और किमतोली के अंकित कुमार, बालिका वर्ग में फूंगर की निर्मला पांडेय, ज्योति जोशी और पाली की बबीता महर पहले तीन स्थान पर रही। समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नरेश राय को स्मृति भेंट कर सम्मानित किया गया।
विधायक ने समारोह में शिरकत कर रहे बच्चों के लिए सौ ट्रैक सूट और जलपान के लिए दस हजार रुपये दिए। इस मौके पर डीएम डॉ. अहमद इकबाल, सीडीओ एसएस बिष्ट, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, अमरनाथ वर्मा, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, हरेंद्र शाह, मनीष बिष्ट, जेएस अधिकारी, सीपी गहतोड़ी, हेमंती बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 26 सीपीटी 08 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें