फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने लॉपिंग की, चार घंटे पावर कट रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। मानसून को देखते हुए बुधवार को तारों से लगे पेड़ों की लॉपिंग की गई। इसके चलते चार घंटे चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्से में बिजली कट रही। ऊर्जा निगम ने कंतागांव (पिथौरागढ़) से चंपावत तक की 45 किमी की बिजली लाइन में तारों से लगे पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग की। निगम के जेई आरसी पंत ने बताया कि लॉपिंग करने से बरसात में होने वाली बिजली के ब्रेकडाउन से निजात मिल सकेगी। अगर जरूरत हुई, तो अगले माह दोबारा लॉपिंग की जाएगी। ब्रेकडाउन के चलते बुधवार सुबह 9:15 बजे से दोपहर करीब 1:25 बजे तक चंपावत, पाटी, बाराकोट, लोहाघाट क्षेत्र की बिजली गुल रही।
फोटो 28 सीपीटी 17पी व 18पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें