फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस का बनबसा में बनाया जाए स्टापेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। त्रिवेणी एक्सप्रेस का बनबसा में स्टापेज बनाने को लेकर नागरिकों ने पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक के नाम संबोधित ज्ञापन रेल प्रबंधक डीके सिंह को सौंपा। उन्होंने टनकपुर से दिल्ली और देहरादून के लिए रात्रि कालीन रेल सेवा शुरू करने की भी मांग उठाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टनकपुर से संचालित हो रही त्रिवेणी एक्सप्रेस का बनबसा में स्टापेज न होने से लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है। कहा कि सेना बहुल और नेपाल का प्रवेश द्वार होने के चलते बनबसा को भी त्रिवेणी एक्सप्रेस का हॉल्टिंग स्टेशन बनाया जाय। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि टनकपुर से दिल्ली और देहरादून के लिए रात्रिकालीन रेल सेवा शुरू की जाय। ताकि पिथौरागढ़ के लोगों के अलावा सैनिकों को भी इसका लाभ मिल सके। ज्ञापन में पूर्वोत्तर रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य हेमेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रोहिताश अग्रवाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा के हस्ताक्षर हैं। उधर गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों की बैठक में भी टनकपुर से संचालित होने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का बनबसा में स्टापेज बनाने, टनकपुर से दिल्ली और देहरादून के लिए रात्रि कालीन सेवा शुरू करने के अलावा हल्द्वानी और बरेली के लिए शटल सेवा शुरू करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता कै. भानी चंद और संचालन पुष्कर कापड़ी ने किया। इस मौके पर समिति पदाधिकारी कै. हरीश कापड़ी, बुद्दी बल्लभ पांडेय, उत्तम बहादुर चंद, विक्रम सिंह खाती, चंद्रशेखर चंद, राजेंद्र चंद आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें