लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में आयोजित निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर में हार्नियां और बबासीर के 13 ऑपरेशन किए गए।
स्वामी एकदेवानंद महाराज के मार्गदर्शन में हुए शल्य शिविर में नागपुर से आए डॉ.मनमोहन डागा ओर डॉ.शोभा डागा ने 101 रोगियों का उपचार करने के साथ ही निशुल्क दवाएं वितरित की गई। इस दौरान हर्नियां और बबासीर के 13 लोगों के ऑपरेशन किए गए। स्वामी जी ने बताया कि आठ अप्रैल से आश्रम में नेत्र रोग, नाक कान गला (ईएनटी) स्त्री रोग शिविर होगा। संचालन के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने यहां आने की संस्तुति दे दी है। ब्यूरो