लोहाघाट (चंपावत)। सीमांत मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। प्राथमिक वर्ग में देवेंद्र राय 96 फीसदी अंक और जूनियर वर्ग में दीपिका ढेक 92.44 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज टॉपर बने। प्रबंधक प्रेमा जोशी के दिशा निर्देशन में प्रधानाचार्य चंद्रकांत जोशी ने नतीजे घोषित किए गए।
राजीव जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में नर्सरी में शेखर जोशी, गौरव सिंह, नव्या बोहरा, एलकेजी में दिवाकर मेहरा, अस्मिता बोहरा, प्रतीक राज, यूकेजी में प्राची जोशी, दीक्षा राय, नेहा जोशी, एक में देवेंद्र राय, लक्ष्य गोरखा, नंदिनी कुंवर, दो में रुद्रांश बहादुर, हर्षिता, करन कुमार, तीन में पायल राय, प्रियांशी राय, पलक ढेक, चार में नवीन, मयंक ढेक, प्रमोद राय, पांच में मोहित बोहरा, पीयूष कुमार, अंजलि सार्की, छह में आरती जोशी, काजल आर्या, प्रियंका बोहरा, सात में अंजलि सार्की, दीपक बोहरा, अमन कोहली, कक्षा आठ में दीपिका ढेक, सलोनी फर्त्याल, दिया आर्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को प्रबंधक प्रेमा जोशी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुन्नी वर्मा, होशियार सिंह ढेक, विमल कुमार, फातिमा बानो, रेनू देवी, इंद्रा उप्रेती, दिव्या जोशी, गंगा राय, अंकिता विश्वकर्मा, शगुफी बानो, कमला देवी आदि मौजूद थीं।