फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बाटुलो दारु, साड़ी, नोट बिके तुम...

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी के लिए स्वीप के तहत मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया लोगों ने वोट की बेहतरीन मानव आकृति बनाई।
विज्ञापन


स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जीवन कलौनी के दिशा-निर्देशन में क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने हाथों में पोस्टर, तख्ती लेकर बाटुलो दारु, साड़ी, नोट बिके तुम, कभै जन दिया वोट, लोकतंत्र की यही पुकार, वोट देना अबकी बार और 11 अप्रैल को पहले वोट फिर चूल्हा जलाएं आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

बीईओ हरेंद्र साह ने लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदार बनने की अपील की। जागरूकता रैली के आयोजन में एसओ मनीष खत्री, जीजीआईसी की एनएसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट हेमंती भट्ट, जीवन मेहता, भैरव दत्त राय, ईश्वरी लाल साह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें