टनकपुर (चंपावत)। रेलवे ने टनकपुर-पीलीभीत के मध्य संचालित पैसेंजर ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि समय सारिणी में किया गया बदलाव 13 मार्च से लागू होगा।
पीआरओ ने बताया कि टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन (55376) संशोधित समयानुसार टनकपुर से 15:35 बजे प्रस्थान कर 15:50 बजे बनबसा, 16:00 बजे चकरपुर, 16:13 बजे खटीमा, 16:30 बजे मझौला पकड़िया और 16:42 बजे न्यूरिया हुसैनपुर से चलकर 17:20 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। पैसेंजर ट्रेन (55374) अब टनकपुर से 11:40 बजे प्रस्थान कर 11:55 बजे बनबसा, 12:05 बजे चकरपुर, 12:20 बजे खटीमा, 12:37 बजे मझौला पकड़िया और 12:48 बजे न्यूरिया हुसैनपुर से चलकर 13:25 बजे पीलीभीत पहुंचेगी।
टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन (55372) की समय सारिणी में बदलाव नहीं किया गया है। वहीं पीलीभीत-टनकपुर पैसेंजर ट्रेन (55371) की समय सारिणी में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पीलीभीत-टनकपुर पैसेंजर ट्रेन (55373) संशोधित समयानुसार 9:50 बजे पीलीभीत से चलकर 10:122 बजे न्यूरिया हुसैनपुर, 10:23 बजे मझौला पकड़िया, 10:45 बजे खटीमा, 10:54 बजे चकरपुर, 11:00 बजे बनबसा से चलकर 11:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
पीलीभीत-टनकपुर ट्रेन (55375) संशोधित समयानुसार पीलीभीत से 13:30 बजे रवाना होगी जो 13:52 बजे न्यूरिया हुसैनपुर, 14:04 बजे मझौला पकड़िया, 14:24 बजे खटीमा, 14:39 बजे चकरपुर, 14:54 बजे बनबसा से चलकर 15:25 बजे टनकपुर पहुंचेगी।