फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

86 लाख की लागत से दो भवन बनाए और भूल गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। रौलमेल गांव को राज्यसभा सांसद रहे महेंद्र सिंह माहरा ने सांसद आदर्श गांव के अंतर्गत चयनित किया था, मगर इस गांव में दो नए भवनों में लंबे समय से लटके तालों के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 85.89 लाख रुपये की लागत से बने कृषि और सामुदायिकता से जुड़े ये भवन बीते तीन साल से बंद हैं। कृषि विपणन से संबंधित कार्य किराये की भवन पर चल रहा है। ये भवन अब तक उपयोग लायक क्यों नहीं बन सका, इसका जवाब न कृषि विभाग के पास है और नहीं विकासखंड के पास।

पाटी विकासखंड के रौलमेल गांव में 2015-16 में 48.78 लाख से सामुदायिक भवन एवं कृषि विपणन केंद्र तथा 37.11 लाख रुपये से ग्राम विकास अधिकारी व सहायक कृषि अधिकारी के आवास बनाए गए। डेढ़ वर्ष पूर्व भवन का हस्तांतरण भी हो गया। एक भवन का उपयोग दो अधिकारियों के आवास और दूसरे का भवन कृषि उपकरण, बीज, खाद आदि की बिक्री व गोदाम के लिए होना था। लेकिन ये दोनों भवन आज तक उपयोग में नहीं लाए जा सके। मुख्य कृषि अधिकारी एस कुमार का कहना है कि इन भवनों के जल्द से जल्द उपयोग के लिए पाटी विकासखंड को दिया जा रहा है।
विज्ञापन


किराये में खर्च हो रही मोटी रकम
रौलमेल गांव में निर्मित ये दोनों भवन गांव की आबादी से दूर है। कहा जा रहा है कि इसी के चलते इसके उपयोग में अड़चन आ रही है। वहीं कृषि विपणन केंद्र किराये में संचालित किया जा रहा है। जिसमें हजारों रुपये प्रति वर्ष खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
रौलमेल में बने दोनों (व्यावसायिक और आवासीय) भवनों को जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। मैंने दोनों भवनों का निरीक्षण कर लिया है। भवन के उपयोग के लिए मुख्य कृषि अधिकारी से बात हो चुकी है। बची जगह का उपयोग महिला समूहों के माध्यम से कराया जाएगा। -डॉ.अमित ममगाई, खंड विकास अधिकारी, पाटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें