बनबसा मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल की फुटबाल टीमें।
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों में अनुशासन और खेल भावना जागृत करने को लेकर मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के ग्रीन और रैड हाउस के बीच हुए मैच में ग्रीन हाउस ने रैड हाउस को तीन के मुकाबले दो गोल से परास्त किया।
मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में आयोजित फुटबाल मैच का शुभारंभ प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन ने किया। पहले हाफ में ग्रीन हाउस के मो. काशिफ ने दो गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। रैड हाउस के खिलाड़ी उदय चंद ने एक गोल कर मैच को 2-1 पर ला दिया। दूसरे हाफ में ग्रीन हाउस के खिलाड़ी मो. काशिफ ने एक और गोल कर टीम को 3-1 से बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम क्षणों में रैड हाउस के खिलाड़ी धीरज ने एक गोल उतार दिया। ग्रीन हाउस ने मैच 3-2 से जीत लिया। मैच के रेफरी स्कूल के खेल प्रशिक्षक अविनाश कुमार थे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक गिरीश जोशी के अलावा शिक्षक शिक्षिकाऐं मौजूद थे।