फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द समितियों को मिलेगी दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले में दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन के तहत अनुसूचित जाति मद में 5.95 लाख रुपये की धनराशि मिल गई है। दुग्ध संघ ने इस राशि को जल्द से जल्द समितियों के खाते में डालने का निर्णय लिया है। सामान्य वर्ग में अप्रैल 2018 से अब तक दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन नहीं मिल पाया है। इसके चलते कई समितियों को दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

समिति के सदस्यों को चार रुपये प्रति लीटर दूध के हिसाब से दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन की धनराशि दी जाती है। दुग्ध संघ ने 5.95 लाख की धनराशि 10 से 12 समितियों के खाते में डालने का निर्णय लिया है। यह धनराशि इस महीने के भीतर सभी अनुसूचित दुग्ध उपभोक्ताओं के खाते मे पहुंच जाएगी। लंबे समय से दुग्ध समिति के उपभोक्ताओं को दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन अनुसूचित वर्ग में 5.95 लाख की धनराशि मिल गई है। इस महीने में 10 से 12 समितियों के अनुसूचित वर्ग के दुग्ध उत्पादकों को धनराशि दी जाएगी। सामान्य वर्ग में अब तक धनराशि नहीं मिल पाई है।
राजेश मेहता, दुग्ध संघ प्रबंधक, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें