चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों में बार-बार लग रही आपत्तियों के कारण लंबित 38 प्रकरणों की सूची तलब की है। शनिवार को वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पीएमजीएसवाई लोहाघाट के 8, पीएमजीएसवाई चंपावत के 13, लोक निर्माण विभाग चंपावत के 10, लोनिवि लोहाघाट के तीन, सिंचाई और विद्युत विभाग के एक-एक, राष्ट्रीय राजमार्ग के दो प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए कार्यदायी संस्थाओं को प्रकरणों पर लगी आपत्तियों का निस्तारण कराने को कहा।
पीएमजीएसवाई के ईई वैभव कुमार ने बताया कि लधौली-दुबचौड़ा सड़क पर विधिवत स्वीकृति के बाद कार्य शुरू हो गया है, चल्थी-नौलापानी एवं सिन्याड़ी-अमनी सड़क पर आपत्ति का निस्तारण कर लिया गया है। बैठक में लोनिवि के ईई डीडी भट्ट, जल संस्थान के ईई बिलाल युनुस, एनएच के ईई एलडी मथेला, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई लोहाघाट गोपाल बिष्ट, डीईओ डीएस राजपूत, सत्यनारायण, समाज कल्याण अधिकारी डीडी आर्या, एसडीओ वन एमएस सेमिया, एसडीओ विद्युत विकास भारती आदि थे।