बनबसा (चंपावत)। भारतीय प्रख्यात वैज्ञानिक स्व. जगदीश चंद्र बसु की जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। माडल प्रदर्शन में काजल गुप्ता, दीक्षा बोहरा, तनु अग्रवाल ने प्रथम, नितिन भट्ट, भाष्कर जोशी, लक्ष्य बहादुर ने द्वितीय, ऊषा बोरा, दिव्या, स्वयं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में छात्रों में विज्ञान की समझ और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा पैदा करने को लेकर को लेकर विज्ञान प्रदर्शनी के अलावा प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवभूमि बीएड कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जीरज जायसवाल ने किया। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चे विज्ञान को आसानी से समझ सकेंगे। बच्चों ने पर्यावरण, प्रदूषण, ऊर्जा से संबंधित माडल प्रदर्शित किए। इसमें प्रथम स्थान कक्षा पंचम बालिका वर्ग, द्वितीय स्थान कक्षा पंचम बालक वर्ग, तृतीय स्थान कक्षा चतुर्थ ख बालिका वर्ग ने जीता।
विज्ञान प्रश्नमंच में प्रथम स्थान कक्षा पंचम बालक वर्ग, द्वितीय स्थान पंचम बालिका वर्ग, तृतीय स्थान चतुर्थ बालिका वर्ग ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल व्यवस्थापक कैलाश थपलियाल के मार्ग दर्शन में संपन्न हुआ। संचालन शिक्षक भूपाल राम ने किया। अतिथि डॉ. जनक चंद ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आभार प्रधानाचार्य कुंडल सिंह कार्की ने जताया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार ने सहयोग दिया।