फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव खच्र की जांच के लिए तिथि का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की जांच और लेखा जमा करने की तिथि निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया है कि अध्यक्ष और सदस्य के प्रथम व्यय लेखे के प्रथम निरीक्षण के बाद निर्वाचन व्यय लेखे का द्वितीय निरीक्षण 15 नवंबर को सुबह 10 से 5 बजे तक और लेखा समाधान की बैठक 16 नवंबर को 11 बजे से होगी।

नगरपालिका टनकपुर और नगर पंचायत बनबसा के लिए उप जिलाधिकारी कार्यालय टनकपुर, नगर पालिका चंपावत के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय और नगर पंचायत लोहाघाट के लिए उप कोषाधिकारी कार्यालय लोहाघाट में व्यय लेखा का परीक्षण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि व्यय लेखा परीक्षण के लिए प्रत्याशी या उसके अधिकृत अभिकर्ता को प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन की समाप्ति के 30 दिन के भीतर सभी प्रत्याशियों को समस्त प्रपत्रों, रसीदों सहित अनिवार्य रूप से निर्वाचन व्यय लेखा जमा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें