फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक की चेस्ट शाखा में कैश की कमी

Mon, 15 Oct 2018 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
चंपावत एसबीआई में लेन देन के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य चेस्ट शाखा में कैश की कमी के चलते छोटे बैंकों को पर्याप्त धनराशि नहीं मिल पा रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


वर्तमान में एसबीआई की चेस्ट शाखा में मात्र चार करोड़ रुपये ही शेष रह गए हैं। कैश कम होने से छोटे बैंकों ने उपभोक्ताओं को एक समय में सिर्फ 15 हजार रुपये का ही भुगतान किया। उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार कैश नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को कैश कम होने से एसबीआई ने एटीएम में डालने के लिए भी 20 लाख की धनराशि ही जारी की। शाखा प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि छोटे बैंकों को भी प्रतिदिन कैश दिया जा रहा है। आरबीआई से 40 करोड़ की मांग की गई है। जल्द ही उपभोक्ताओं की समस्या दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें