चंपावत। जिला मुख्यालय के ललुवापानी चौराहे पर पेयजल लाइन से पानी बर्बाद हो रहा है। जल संस्थान ने टूटी पेयजल लाइन को रबड़ से बांधकर कामचलाऊ बनाया है। इसके बाद भी लगातार पानी बर्बाद हो रहा है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि पेयजल लाइन टूटने और पानी बर्बाद होने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। अगर पेयजल लाइन से पानी बर्बाद हो रहा है तो उसे शीघ्र ठीक करा दिया जाएगा।