चंपावत। बारहमासी सड़क के लिए अपनी जमीन देने वाले काश्तकारों को जल्द मुआवजा मिलेगा। राजस्व विभाग की ओर से काश्तकारों को चेक बांटने की कार्रवाई की जा रही है।
राजस्व विभाग ने दियूरी से घाट तक छूटे हुए काश्तकारों को मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग खतौनी के माध्यम से काश्तकारों का चयन करने में जुटा है। बारहमासी सड़क में छूटे हुए लगभग 800 काश्तकारों को मुआवजा मिलने की उम्मीद है।
चेक, अकाउंट में डाला जाएगा मुआवजा
चंपावत। बारहमासी सड़क में मुआवजे से वंचित काश्तकारों को चेक दिया जाएगा या सीधा अकाउंट में मुआवजा डाल दिया जाएगा। राजस्व विभाग को अधिकांश लोगों के अकाउंट नंबर मिल चुके हैं।
बारहमासी सड़क में छूटे हुए काश्तकारों को मुआवजा बांटने के लिए बजट मिल गया है। दियूरी से घाट तक लगभग आठ सौ काश्तकार आ रहे हैं। खतौनी के माध्यम से काश्तकारों का चयन करना शुरू कर दिया है।
- सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम सदर, चंपावत।