चंपावत। जिले में तेंदुए द्वारा मारे गए जानवरों के पशु पालकों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए विभाग को 14 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है।
एक सप्ताह के भीतर चेक बांटने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। जिले में तेंदुए द्वारा पशुओं को नुकसान पहुुंचाने वाले 127 मामले सामने आए हैं। वन विभाग के पास बजट नहीं होने से इन पशुपालकों को दो-तीन साल से मुआवजा नहीं मिल पाया था।
तीन घायलों को मुआवजा दिया
चंपावत। तेंदुए के हमले में घायल हुए तीन लोगों को वन विभाग ने मुआवजा बांटा। इसमें लोाहघाट के दो और भिगराड़ा के एक घायल को 15-15 हजार के चेक दे दिए हैं।
इन पशुओं में मिलेगा मुआवजा
पशु रुपये में
खच्चर 40,000
गाय 15,000
बकरी 1500
तेंदुए द्वारा मारे गए जानवरों के पशु पालकों को मुआवजा देने के लिए विभाग को बजट मिल गया है। घायल तीन लोगों को 15-15 हजार का मुआवजा बांट दिया है। जल्द अन्य पशुपालकों को भी मुआवजा बांट दिया जाएगा। - केएस बिष्ट, डीएफओ चंपावत।