चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में लोक सूचना अधिकारियों की सूचना अधिकार अधिनियम संबंधी दो दिनी कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने कहा कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और अधिकारियों, कर्मचारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) लाया गया।
कार्यशाला में पॉलीटेक्निक व्याख्याता राजेश गोरकेला, अपर संख्याधिकारी अशोक कुमार, डायट प्रवक्ता डॉ.एमपी जोशी आदि ने लोक सूचना अधिकारी के कार्य एवं दायित्व, राज्य सूचना आयोग की भूमिका तथा अपीलीय प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां पावर प्वाइंट के माध्यम से दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला, सहायक परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी सुरेंद्र कुमार, उद्यान अधिकारी एनके आर्या, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, महाप्रबंधक उद्योग मीरा बोरा, सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, खेल अधिकारी आरएस धामी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट के साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।