फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल साइंस के साथ योग विज्ञान भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। यहां छतार स्थित एशियन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक दिनी योग विज्ञान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें हल्द्वानी से आए योग प्रशिक्षक दीपक जोशी और हेमंत खुल्वे ने स्कूली बच्चों और अभिभावकों को योगासनों की बारीकियों से अवगत कराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं सदी में मेडिकल साइंस के साथ-साथ योग विज्ञान भी बेहद आवश्यक है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, लोकमणी पंत, डा.बीसी जोशी और राजेंद्र गहतोड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। एशियन ग्रुप के प्रबंध निदेशक स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा कि मन को एकाग्र करने की अति आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को मंजिल प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने होंगे तथा कठिन श्रम से ही सफलता की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कोर्डिनेटर राधिका बुड़ाकोटी सहित विद्यालय स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें