पाटी (चंपावत)। पाटी में बीएसएनएल की ब्राड बैंड सेवा पिछले पांच दिन से ठप है। इसके अलावा यहां बीएसएनएल की थ्रीजी सेवा पिछले दस दिन से बंद पड़ी हुई है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। लोगों ने बीएसएनएल के अधिकारियों से शीघ्र व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।
बीएसएनएल के उपभोक्ता सीएस बिष्ट, एसएस लडवाल, लाल सिंह, सुमित, आनंद बल्लभ आदि का कहना है कि यहां अन्य निजी कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल के सर्वाधिक उपभोक्ता हैं। बीएसएनएल के नेटवर्क में आए दिन खराबी आने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में पिछले पांच दिन से ब्राडबैंड और 10 दिनों से थ्रीजी की सेवा ठप पड़ी हुई है। लोगों पर इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार इसकी शिकायत बीएसएनएल के अधिकारियों की जा चुकी है। लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। बीएसएनएल के अवर दूरसंचार अधिकारी विजय बहादुर का कहना है कि समस्या कहां से है और किस कारण से ऐसा हो रहा है इसका पता लगा कर जल्द ही सेवा को सुचारु किया जाएगा।