लोहाघाट (चंपावत)। हिंदी काव्य साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण के उद्देश्य से श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से कविता बैठक हुई। रामलीला मंच में कविता के संस्थापक सदस्य, प्रसिद्ध रंगकर्मी सुभाष रावत की अध्यक्षता और शिक्षक नरेश राय के संचालन में कवियों की उम्दा रचनाएं पेश की।
कमेटी के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता ने रसखान, डॉ. दिवाकर भट्ट ने सुमित्रानंदन पंत की चिदंबरा के अंश, नगेंद्र जोशी ने यह लघु सरिता का बहता जल, हेमा जोशी ने रामधारी दिनकर की वर्षों तक वन में घूम-घूम, डॉ. बीसी जोशी ने साजी चतुरंग वीर रंग में तुरंग चढ़ी, डॉ. केबी सक्टा ने हरिऔंध की खिला हुआ सुंदर केलि अर्क, प्रकाश जोशी ने दिन जल्दी जल्दी ढलता है, हरीश चंद्र कलौनी ने तुलसीदास के कवित्त तथा सवैये, सुशीला बोहरा ने रणबीच चौकड़ी भर-भर कर, जीवन गहतोड़ी ने उठो धरा के अमर सपूतो पुन: नया निर्माण करो, निर्मला अधिकारी ने न हो साथ कोई अकेले बढ़ो तुम, भुवन शंकर पांडेय ने आधुनिक कविता का पाठ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, रामलीमा कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता ने साहित्य प्रेमियों का स्वागत किया।