फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर हो परिचालकों की कमी, ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो में परिचालकों की बड़े पैमाने पर कमी है। इसके चलते न केवल बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, बल्कि संविदा चालकों को भी नियमित रूप से ड्यूटी नहीं मिल पा रही है। संविदा चालकों ने इसे लेकर परिवहन मंत्री व जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मियों का कहना है कि लोहाघाट डिपो में कुल 42 बसें हैं, मगर 84 के सापेक्ष संविदा परिचालकों को मिलाकर कुल 49 परिचालक हैं। 35 परिचालकों की कमी होने से काफी बसों को कार्यशाला में खड़ा करना पड़ रहा है। इस कारण न केवल यात्रियों को नियमित सेवाएं नहीं मिल पा रही है। बसे न चलने से चालकों को भी नियमित ड्यूटी नहीं मिल पाती है। रोडवेज कर्मियों का कहना है कि संविदा चालक-परिचालकों को किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाता है। ड्यूटी नहीं मिलने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। कर्मियों ने जल्द व्यवस्था सुचारु नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें