टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन ने पीलीभीत चुंगी से बस अड्डे तक नालियों के अतिक्रमण को चिन्हित किया। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सप्ताह भर में स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा है। इसके बाद प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
बता दें कि पूर्व में प्रशासन की कार्रवाई का अतिक्रमणकारियों ने यह कहकर विरोध किया था कि उन्हें अतिक्रमण हटाने को पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। बीते दिवस तहसील में अतिक्रमण हटाने से पहले अतिक्रमण चिन्हित करने पर सहमति बनी थी। इसके तहत बृहस्पतिवार को प्रशासन ने पीलीभीत से बस अड्डे तक नालियों पर किए अतिक्रमण का चिन्हीकरण किया।
अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह में स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। सप्ताह भर के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन सख्त कदम उठाएगा। अतिक्रमण चिन्हीकरण कार्रवाई में एसडीएम अनिल कुमार चन्याल, नगरपालिका के ईओ जयवीर सिंह राठी, पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी आदि शामिल थे।