फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट पहनने वालों को एलायंस क्लब सम्मानित करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
अब एलायंस क्लब दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही जो लगातार हेलमेट का उपयोग करते हैं, उन्हें सम्मानित भी किया गया जाएगा। यह निर्णय बृहस्पतिवार को क्लब की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


क्लब अध्यक्ष अरुण सोराड़ी और सचिव राजसिंह भदौरिया के संचालन में हुई बैठक में क्लब सदस्यों ने सड़क दुर्घटना में सिर की चोटों से हो रही मौतों पर अंकुश लगाने को अभियान चलाने का निर्णय लिया। तय किया गया कि क्लब सदस्य जानकार और विशेषज्ञों के साथ लोगों को यातायात नियमों के अलावा वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराएंगे। साथ ही लगातार हेलमेट का प्रयोग करने वालों को 25 जनवरी को सुबह 11 बजे सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, नशा उन्मूलन आदि कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। कहा गया कि मलिन बस्तियों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में गिरीश जोशी, कै. हरीश कापड़ी, हेमेंद्र सिंह रावत, पुष्कर कापड़ी, कमल जैन, विवेक अग्रवाल, त्रिलोक सोराड़ी, सुधा बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें