फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को डेढ़ साल से नहीं मिली छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को दो वर्षों से छात्रवृत्ति नहीं मिली है। नाराज छात्रों ने नारेबाजी कर शीघ्र छात्रवृत्ति का भुगतान करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को पीजी कॉलेज के एससी, एसटी और ओबीसी जाति के छात्रों ने अंबेडकर छात्रावास के सामने छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। कहा कि पीजी कॉलेज में करीब 300 छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के दायरे में आते हैं, लेकिन उन्हें मार्च 2016 से छात्रवृत्ति नहीं मिली है।

इसके चलते उन्हें आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। समाज कल्याण विभाग में भी कई बार संपर्क किया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिल पाया।

छात्रों ने चेतावनी दी कि जल्द ही छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया तो कॉलेज से लेकर जिला मुख्यालय तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष कुमार, संजय कुमार, सूरज कुमार, रोशन लाल, हरीश कुमार, हिमांशु, प्रेम, राहुल, राजेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उत्तराखंड में सूचना तकनीक प्रकोष्ठ की ओर से आधार का सत्यापन किया जा रहा है। इस सत्यापन के पूरा होने के बाद ही कॉलेज और तकनीकी पाठ्यक्रम से संबंधित छात्रवृत्ति वितरित होगी।
विज्ञापन

- आरसी तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें