फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को लेकर एसएसबी का दल भारत भ्रमण को रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एसएसबी के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एसएसबी की ओर से क्षेत्र की छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत दस दिनी भारत भ्रमण कराया जा रहा है। टनकपुर की तीन एवं बनबसा की चार छात्राओं को लेकर एसएसबी का दल शुक्रवार को भ्रमण के लिए रवाना हुआ है।
विज्ञापन


एसएसबी की 57वीं कंपनी के सेना नायक राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर बूम कैंप कार्यालय में तैनात सी कंपनी के कंपनी प्रभारी प्रकाश चंद के नेतृत्व में छात्राओं का यह रवाना हुआ है।

यहां से रवाना होते वक्त सी कंपनी प्रभारी ने बताया कि टनकपुर क्षेत्र से छात्रा सोनम पुत्री भीम राम, सुमन चंद पुत्री शंकर चंद एवं प्रीति मेहरा पुत्र दिगराज सिंह मेहरा के साथ ही बनबसा क्षेत्र की चार अन्य छात्राएं भी इस भ्रमण कार्यक्रम में शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छात्राओं का यह दल अमृतपुर काठगोदाम से हरिद्वार, चंडीगढ़ एवं बाघा बॉर्डर के बाद 23 दिसंबर को दिल्ली में एसएसबी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेगा और फिर आगरा, मथुरा, वृंदावन का भ्रमण कराकर छात्राओं को शैक्षिक जानकारियों से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें