फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा को अलग ब्लाक बनाने को लेकर लामबंदी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड की 25 ग्राम पंचायतों और नैनीताल जिले से लगी डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों को मिलाकर अलग भिंगराड़ा विकासखंड बनाए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर से लामबंदी शुरू हो गई है। लंबे समय से अलग भिंगराड़ा ब्लाक बनाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता टीकाराम शर्मा के नेतृत्व में एक बार फिर से आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
टीकाराम शर्मा का कहना है कि वर्ष 1987 में ब्लाकों के पुनर्गठन के प्रस्ताव में भिंगराड़ा को अलग ब्लाक इकाई बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन तब से यह प्रकरण ठंडे बस्ते में है। उनका कहना है कि इस संबंध में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ग्राम विकास आयुक्त, ग्राम्य विकास सचिव एवं मुख्यमंत्री को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग को लेकर मौन व्रत धारण कर दिल्ली हुए रवाना
चंपावत। भिंगराड़ा एवं लधियाघाटी विकास संघर्ष समिति के सक्रिय कार्यकर्ता टीकाराम शर्मा अनूठे तरीके से अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वह अलग ब्लाक की मांग को लेकर मौन व्रत धारण कर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। जहां वह क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा के माध्यम से प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाएंगे। वह भिंगराड़ा ब्लाक गठन को लेकर अब तक की गई प्रशासनिक कार्रवाई का ब्यौरा भी अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें