फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की प्रकिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुक्रवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। सात अक्तूबर को नामांकन और 10 अक्तूबर को मतदान होगा। इधर, अधिसूचना जारी होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने नए छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया बंद कर छात्र-छात्राओं से 9 अक्तूबर को शाम छह बजे तक अनिवार्य रूप से अपना परिचय प्राप्त करने को कहा है। बगैर परिचय पत्र के मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी। उधर, चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद कॉलेज में चुनावी माहौल गरमा गया है।
विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक 7 अक्तूबर को 10 से 2 बजे तक नामांकन, 8 अक्तूबर को 12 बजे तक नाम वापसी, उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच कर प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 10 अक्तूबर को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक मतदान और फिर दो बजे से मतों की गिनती कर परिणामों की घोषणा की जाएगी। प्राचार्य डॉ. जी प्रकाश ने बताया कि चुनाव के लिए छात्र संघ प्रभारी डॉ. मनोज उप्रेती को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा डॉ.एमएस चौहान को सहायक चुनाव अधिकारी एवं डॉ.सीएस साहू, डॉ.सर्वजीत सिंह, डॉ. पंकज उप्रेती, डॉ. सुल्तान सिंह यादव को चुनाव कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें