फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम के राजतिलक के साथ ज्ञानखेड़ा की रामलीला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
उत्तरांचल रामलीला समिति के तत्वावधान में ज्ञानखेड़ा में चल रही रामलीला बुधवार रात रावण वध और भगवान राम के राजतिलक के साथ संपन्न हो गई। बृहस्पतिवार को आयोजक कमेटी ने पारायण कर कलाकारों को पारितोषिक एवं भक्तों को प्रसाद बांटा। रामलीला के अंतिम दिन रावण वध और राजतिलक की लीला देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। रावण का वध करने के बाद 14 वर्ष पूरे कर वनवास से अयोध्या लौटे भगवान राम के स्वागत और राजतिलक का शानदार मंचन हुआ।
विज्ञापन


भक्तों ने राम दरबार की आरती कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर भजन गाए गए। राम का अभिनय प्रशांत उप्रेती, लक्ष्मण का तरुण उप्रेती, रावण का अभिनय हरीश कांडपाल ने किया। आयोजक कमेटी ने रामलीला के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। पारायण में कमेटी अध्यक्ष अंबा दत्त पंत, सचिव तपन गड़कोटी, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, पूर्व उप प्रधान हरीश चंद राजा, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, प्रकाश जोशी, हारमोनियम वादक उदय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो 05 टीएनपी 01 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें