फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय योजना में चयनित ग्राम पंचायतों का होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले में एक से 15 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत मिशन अंत्योदय योजना में चयनित 92 ग्राम पंचायतों का ग्राम समृद्धि मोबाइल ऐप के माध्यम से सर्वे किया जाएगा। जिसके लिए सर्वेयर, रोजगार सहायक और महाविद्यालय के छात्रों की तीन सदस्यीय 24 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक रोजगार सहायक, एक सर्वेयर, एक छात्र को शामिल किया गया है।

विकास भवन में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने कहा कि जिले में मिशन अंत्योदय योजना में चयनित ग्राम पंचायतों को वर्ष 2019 तक गरीबी से मुक्त किया जाना है। जिसके लिए क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाएं, बकरी, गाय, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन, पानी की आपूर्ति, सड़क सुविधाएं, शिक्षा व्यवस्था, संचार व स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य आवश्यकताओं की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीमों को प्रशिक्षण देते हुए सीडीओ ने कहा कि टीम स्वतंत्र रूप से ऐप के माध्यम से सर्वे करते हुए गांव में बीज वितरण केंद्र, खाद सोसायटी, महिला समूह, कम्यूनिटी, बायोगैस, पुष्टाहार वितरण, स्वास्थ्य, राजस्व उप निरीक्षण, ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी, एएनएम, अध्यापकों की क्षेत्र में आमद को भी बिना किसी दबाव के मोबाइल ऐप में दर्ज करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर को सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण कार्मिकों की उपस्थिति में ग्राम प्रधान, अन्य त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। सीडीओ ने ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को चेताया है कि ग्रामसभा की खुली बैठक में एक ही कार्य को बार-बार दोहराएं नहीं, आधे-अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की प्राथमिकता दें। इस मौके में परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बेनी सहित टीमों के सभी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें