फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगड़ू में तीन दिनी दशहरा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के रेगड़ू गांव में तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव के पहले दिन हल्द्वानी के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर धूम मचाई। लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल और लोक गायिका बेबी प्रियंका ने रूमाली का गांठा रियूड़ी लखनऊ की नीमा छोरी रे..., हाय ककड़ी झूलें मां नून पिसो सिले मां... समेत कई गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

बृहस्पतिवार की रात को मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव सामिति के अध्यक्ष दरबान सिंह मेहता की अध्यक्षता और चंद्रकांत खोलिया व सुरेश मेहता के संचालन में हल्द्वानी से मोहन पांडेय के नेतृत्व में आई आंचल कला केंद्र के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ का कर्मा फूलों की होली ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल ने रूमाली का गांठा रियूड़ी लखनऊ की नीमा छोरी रे..., रानी रूमल मां......,संतीता में फोन करूलो तू नी उठाली मैसेज भेजूंलो गीत पर दर्शक अपने स्थानों में झूमने लगे। लोक गायिका बेबी प्रियंका ने हाय ककड़ी झूलें मां नून पिसो सिले मां, बेड़ू पाको बारमासा, नारायण काफल पाको चैत मेरी छैला, म्यारा द्योरा मोहना तेरी केमूए गाड़ि.. आदि गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने चंद्रकांत खोलिया द्वारा लिखित कुमाऊंनी काव्य मेरो पहाड़ पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री नवीन बोहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, गोविंद वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आज से शुरू होगा लड़ीधुरा महोत्सव
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में शुक्रवार से शुरू होने वाले छह दिवसीय लड़ीधुरा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, जगदीश अधिकारी ने बताया कि 30 सितंबर को मुख्य मंच बाराकोट से मां भगवती मंदिर लड़ीधुरा तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव का उद्घाटन एक अक्तूबर को संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत करेंगे। महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। मुख्य आकर्षण हेमराज बिष्ट की टीम द्वारा हिलजात्रा, लखिया भूत होगा। पांच अक्तूबर को महोत्सव का मुख्य आकर्षण मां भगवती की देवी रथ यात्राएं होंगी। महोत्सव के दौरान शैक्षिक, बौद्धिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें