फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से वेतन को तरसे उपनल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चलोहाघाट (चंपावत)। माध्यमिक शिक्षा में आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात उपनल कर्मियों ने छह सूत्रीय समस्याओं को लेकर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को ज्ञापन देते हुए समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। मंगलवार को दिए ज्ञापन में कहा कि वे पिछले सात वर्षों से प्रयोगशाला और कार्यालय सहायक पदों पर लगातार सेवाएं देते आ रहे हैं बावजूद इसके चार माह से उन्हें वेतन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि नियमित कर्मचारियों को समय से वेतन मिलता है। स्कूल में बायोमेट्रिक मशीन में उनकी उपस्थिति को सभी नियमित कर्मियों की तरह ही समय दर्ज किया जाए। नियमित कर्मचारियों की भांति एक साल में 30 उपार्जित अवकाश (ईएल) देने, चिकित्सा अवकाश देने, हर माह बजट के सापेक्ष भुगतान करने, कोषागार के माध्यम से मानदेय का भुगतान करने, उपनल कर्मियों के कार्य दायित्व शासन स्तर से जारी करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में बृजमोहन जोशी, संदीप कलखुड़िया, धरम मेहता, कैलाश जोशी, कीर्ति ओली, नीरज कलखुड़िया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें