चंपावत। ऊर्जा निगम की ओर से सब स्टेशन लोहाघाट में 33 और 11 केवी लाइन में मरम्मत कार्य के चलते तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता विकास भारती ने बताया कि 24, 25 और 27 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे तक लोहाघाट नगर और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। ब्यूरो