लोहाघाट (चंपावत)। अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों की बैठक में 14 अप्रैल को होने वाली बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान आयोजन के लिए लोगों को दायित्व भी सौंपे गए। सोमवार को चांदमारी स्थित अंबेडकर छात्रावास में दीवान राम की अध्यक्षता और राम प्रसाद के संचालन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए विचार रखे।
तय किया गया कि अंबेडकर छात्रावास में बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अतिथियों के सत्कार के लिए व्यवस्था मिल जुल कर करेंगे। आयोजन समिति ने सभी लोगों से अंबेडकर छात्रावास में पहुंचकर जयंती को भव्य रुप देने में सहयोग की अपील की। बैठक में पूरन राम टम्टा, आरपी कालाकोटी, रोशन लाल, सुभाष कुमार, निर्मल कुमार, गजेंद्र राम, दयाल राम, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।