फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के बाद मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या दीपावली के बाद अचानक बढ़ गई है। शनिवार को 160 से ज्यादा मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिला अस्पताल में वायरल बुखार, खांसी, सांस, न्यूमोनिया के मरीजों की संख्या अधिक देखी गई।
विज्ञापन


अस्पताल में दीपावली के दौरान पांच से आठ नवंबर तक 206 मरीज ही पहुंच पाए लेकिन शनिवार को अचानक अस्पताल में रोगियों की बढ़त्तरी हो गई। बारिश नहीं होने से बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में अक्तूबर और नवंबर माह में सांस, दमा, आंख, नाक, वायरल बुखार, त्वचा रोगियों की संख्या अधिक देखी गई। सांस के रोगी जय दत्त ने बताया कि अस्पताल में भीड़ अधिक होने से उन्हें आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल में इलाज के लिए दूरस्थ क्षेत्रों से भी रोगी पहुंच रहे हैं।

पिछले महीनों में पहुंचे मरीजों का आंकड़े
अस्पताल पिछले पांच माह से रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जुलाई में 4211, अगस्त में 4514, सितंबर माह में 4155, अक्तूबर माह में 1412 और नवंबर अब तक 1800 ओपीडी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए पर्याप्त चिकित्सकों को तैनात किया गया है। शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

- डॉ. आरके जोशी, सीएमएस, जिला अस्पताल चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें